Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल सांकेतिक गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

अमेरिका में अनुमान से बेहतर महंगाई के आंकड़ों की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में मजबूती बनी रही। डाउ जॉन्स 400 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,434.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 407 अंक यानी 2.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,187.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 39,758.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,235.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,275.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,812.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,148 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत गिर कर 36,168.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.36 प्रतिशत फिसल कर 17,111.43 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.35 प्रतिशत टूट कर 2,857.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,273.42 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,637.87 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 223.93 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,020.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत उछल कर 7,408.93 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,304.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular