Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमौदहा आईटीआई में बदहाल व्यवस्था: पीने के पानी और साफ शौचालय के...

मौदहा आईटीआई में बदहाल व्यवस्था: पीने के पानी और साफ शौचालय के लिए तरसे प्रशिक्षु, भारी रोष

मौदहा (हमीरपुर): औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मौदहा, जो नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर छिमौली रोड पर स्थित है, इन दिनों बदहाली की चपेट में है।

संस्थान तक पहुंचना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। रोड निर्माण कार्य में देरी के कारण बरसात में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। प्रशिक्षुओं ने प्रशासन से संस्थान तक पहुंचने के लिए अस्थाई मार्ग बनवाने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बात संस्थान की मूलभूत सुविधाओं की आती है। वर्तमान में चल रही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान प्रशिक्षुओं को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान में दो बूंद साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही शौचालयों की हालत अत्यंत खराब है, जहां गंदगी का अंबार लगा है और नलों में पानी की आपूर्ति तक नहीं है। सफाई व्यवस्था का भी पूरी तरह अभाव है।

प्रशिक्षुओं का कहना है कि सुबह से परीक्षा देने के दौरान वे प्यास से व्याकुल रहे, लेकिन संस्थान प्रबंधन मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। इस स्थिति से प्रशिक्षुओं में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पेयजल, साफ-सफाई और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular