Monday, September 1, 2025
spot_img
HomePoliticalचामुंडेश्वरी मंदिर पर सिसायत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का...

चामुंडेश्वरी मंदिर पर सिसायत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप; प्रदर्शन की चेतावनी

कर्नाटक भाजपा नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीके शिवकुमार के चामुंडेश्वरी मंदिर पर दिए बयान की निंदा की और इसे कांग्रेस की गलत मंशा बताया। अशोक ने कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी और कहा कि अगर चामुंडेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया गया तो कांग्रेस की समाप्ति यहीं से शुरू होगी।

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हिंदू धार्मिक स्थलों को एक ‘टूलकिट’ के तहत निशाना बना रही है। डीके शिवकुमार का चामुंडी पर्वत व प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर के लिए यह कहना कि ये केवल हिंदुओं का नहीं है, निश्चित रूप से कांग्रेस की गलत मंशा को बताता है।

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा करने के बाद देवी के प्रति प्रार्थना की और कांग्रेस सरकार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। अशोक ने रविवार को यहां पत्रकारों से पूछा, ‘कांग्रेस सरकार ने कहा है कि चामुंडेश्वरी मंदिर केवल हिंदुओं का नहीं है। तो मेरा सवाल सरकार से है, अगर यह हिंदुओं का नहीं है, तो किसका है? अगर आपके पास हिम्मत है, तो क्या आप किसी मस्जिद के सामने जाकर कहेंगे कि यह मुसलमानों का नहीं है?’

हिंदू स्थलों को निशाना बनाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है और कहा कि सबरीमाला, तिरुपति, धर्मस्थल के बाद अब चामुंडी पर्वत का नंबर है। कांग्रेस पर ‘मतदाता बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति’ में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और मंदिर केवल हिंदुओं का नहीं है, यह अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा, ”हम धर्मस्थल के खिलाफ महज अभियान और साजिश के खिलाफ धर्मस्थल चलो रैली का आयोजन कर रहे हैं। अगर यह सरकार यह रुख अपनाती है कि चामुंडेश्वरी मंदिर केवल हिंदुओं का नहीं है, तो हम यहां चामुंडेश्वरी देवस्थान चलो रैली का आयोजन करेंगे। यह एक ¨हदू धार्मिक केंद्र है। अगर इसका अपमान किया गया, तो हिंदू इसे सहन नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने अयोध्या राम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष किया और अब वहां मंदिर का निर्माण हो चुका है। भाजपा के विधायक दल के नेता ने चेतावनी दी, ”अगर चामुंडेश्वरी मंदिर को आपके टूलकिट का हिस्सा बनाकर निशाना बनाया गया, तो आपकी (कांग्रेस) समाप्ति यहीं से शुरू होगी। सावधान रहें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular