Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurराजल नीति लोकव्यवहार अब अंग्रेजी में भी

राजल नीति लोकव्यवहार अब अंग्रेजी में भी

गोरखपुर। शहर के युवा लेखक राजल की पुस्तक राजल नीति लोकव्यवहार जिसका पिछले वर्ष मई 2025 में हिंदी भाषा में विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था अब अंग्रेजी में भी राजल नीति पीपल्स स्किल्स नाम से उपलब्ध होगी |राजल नीति लोकव्यवहार की सफलता को देखते हुए हिंदी के बाद इसका बांग्ला, पंजाबी संस्करण निकाला गया था और इन भाषाओं में सफलता के बाद अब अंग्रेजी संस्करण निकाला जा रहा है।

यह पुस्तक मुख्यतः बातचीत की कला, आत्मविश्वास बढ़ाने, सहयोग पाने और लोगों से बेहतर तालमेल विकसित करने के विषयों पर केंद्रित हैँ। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री द्वारा राजल नीति टाइम मैनेजमेंट पुस्तक का विमोचन हुआ था जिसका अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी, गुजरती, ओड़िया, पंजाबी इत्यादि भाषाओं में हुआ था। राजल ने यह भी कहा पुस्तक पाठकों के प्यार के बिना अधूरी है इसलिए पाठको के स्नेह के बिना यहाँ तक पहुंचना संभव नहीं था साथ ही साथ अपने जीवन की प्रेरणा यानि अपने दादा स्वर्गीय राधेश्याम गुप्त और अपनी दादी स्वर्गीय कामिनी गुप्ता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

राजल अब तक 6 पुस्तकें लिख चुकें हैँ जिनमे राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार प्रमुख है।राजल नीति पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कर चुके हैँ और उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी शुभकामनाएं दे चुकें हैँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular