Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मां और भाई गिरफ्तार

युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मां और भाई गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर सल्फास खिलाकर की गई थी हत्या, शव खेत में फेंका

फतेहपुर। थाना गाजीपुर क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव में 2 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को ग्राम पैगंबरपुर बकरी में एक खेत में फरजाना पुत्री इमाम खां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में चौकीदार आशाराम की तहरीर पर थाना गाजीपुर में मुकदमा संख्या 42/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर फरजाना की मां अफसाना पत्नी इमाम खान (48 वर्ष) और भाई अफसार पुत्र इमाम खान (26 वर्ष) को 8 मार्च 2026 को टिकरी मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 1/2 मार्च की रात फरजाना को अरहर के खेत में ले जाकर जबरन सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को चने के खेत में फेंक दिया गया। इसके बाद मां अफसाना फतेहपुर चली गई और भाई घर लौट आया। पुलिस जांच में सामने आया कि फरजाना के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर और समाज में बदनामी के डर से मां और भाई ने मिलकर यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या, महिला उप निरीक्षक ज्योति कौशिक, आरक्षी अनिल कुमार यादव, धीरेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी पूनम शामिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular