Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaउ0नि0  रामाश्रय को राष्ट्रपति  द्वारा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किया...

उ0नि0  रामाश्रय को राष्ट्रपति  द्वारा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किया गया

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या में नियुक्त उ0नि0  रामाश्रय को राष्ट्रपति  द्वारा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किया गया। इस पदक की घोषणा स्वतंत्रता दिवस-2021 के अवसर पर किया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह मेडल इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक द्वारा प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के उपरान्त  पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उ0नि0  रामाश्रय को राष्ट्रपति  द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उ0नि0  रामाश्रय को बधाई दिया।
युवती की हत्या का मुआवजा मांगने वाले 150 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा
गोसाईगंज – अयोध्या। मया बाजार जनपद अयोध्या दुष्कर्म में असफल रहने पर हुई युवती की हत्या के विरोध में मार्ग जाम करने वालों पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर अयोध्या आजमगढ़ मार्ग जाम किया गया था।
विवेचना उपनिरीक्षक मुन्नी लाल चौधरी को सौंपी गई है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई पर पुलिस पर्दा डाल रही है। पूरा बाजार चौकी इंचार्ज राम अवतार राम की तहरीर पर समाजसेवी हरि ओम तिवारी और उनके डेढ़ सौ अज्ञात साथियों के ऊपर मार्ग जाम करने सार्वजनिक साधनों से यात्रा कर रहे लोगों में भय व्याप्त करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिक लिखी गई है। घटना गत 4 अगस्त को महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के 2 दिन बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में एक युवती.की मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर गणेश बाबा चौराहे के पास अयोध्या आजमगढ़ मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन दिया गया था। जिला अधिकारी नीतीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के समझाने के बाद आवागमन बहाल हुआ था। लेकिन दूसरे दिन ही 9 अगस्त को पूरा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर समाजसेवी हरिओम सहित डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular