Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeSliderयूपी के इस जिले में ड्रोन का रहस्य जांचने में जुटी 21...

यूपी के इस जिले में ड्रोन का रहस्य जांचने में जुटी 21 थानों की पुलिस, दहशत, गांवों में लोग जागकर काट रहे रात

Drone in Bijnor बिजनौर में रात के अंधेरे में ड्रोन दिखने से दहशत का माहौल है। पुलिस ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश में जुटी है और लोगों को जागरूक कर रही है। एसपी ने सभी थानों को गश्त के निर्देश दिए हैं। स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

बिजनौर। रात के अंधरे में आसमान में मंडाराते ड्रोन का सच जानने के लिए बिजनौर पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी ने 21 थानों की पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश में लगाया गया है। सोमवार रात को भी जिले के करीब पचास गांवों में कई जगह लोगों ने जागकर पहरा दिया।

बिजनौर के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में सोमवार रात पहरा देते ग्रामीण

पुलिस ने बीटीएस से 100 से अधिक मोबाइल नंबर भी उठाए हैं। उनकी जांच की जा रही है। रात में कई स्थानों पर ड्रोन देखा गया है। इससे लोग दहशत में आ गए और रातभर जागकर काटी। इसके अलावा कई इलाकों में लोग रात में जागकर पहरा लगाने दे रहे हैं।

पूरे जिले में जगह-जगह शोर मच रहा

जिले में ड्रोन और बदमाश होने का शोर रुक नहीं रहा है। पूरे जिले में जगह-जगह शोर मच रहा है। आसमान में मंडराते ड्रोन लोगों में किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। मंदिर-मस्जिद से सतर्क रहने का एलान किया जा रहा है। पूरी रात लोग जागकर काट रहे हैं और पहरा दे रहे हैं।

महिलाएं जेवरात बैंक लाकर में जमा कराने लगीं

लोग इस कदर दहशत में है कि महिलाएं अपने जेवरात बैंकों के लाकर में जमा कराने में लगी हैं। लोग वीडियो बनाकर प्रसारित कर रहे हैं। वीडियो बनाने में स्योहारा के एक युवक की जान भी जान चुकी है। अफसोस सिस्टम इस रहस्य से पर्दा उठाने में नाकाम हैं।

ड्रोन साजिश का हिस्सा है या किसी की शरारत

पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है कि ड्रोन साजिश का हिस्सा है या किसी की शरारत। जिले में मची उथल-पुथल के बाद बिजनौर पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी ने ड्रोन का पता लगाने के लिए सभी के सभी 21 थानों की पुलिस को गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम प्रधानों से पुलिस संपर्क कर रही

ग्रामीणों क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अपने-अपने क्षेत्र में ड्रोन संचालकों की सत्यापन और नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। सर्विलांस टीम ने ड्रोन उड़ने वाले क्षेत्र में बीटीएस से 100 से अधिक मोबाइल नंबर उठाए हैं। पुलिस लोगों को जागरूक भी का रही है। ग्राम प्रधानों से पुलिस संपर्क कर रही है। डीआइजी मुनीराज जी ने भी रेंज की पुलिस को सतर्कता बरतने की निर्देश दिए हैं।

यह बोले अधिकारी

एसपी अभिषेक झा का कहना है कि कुछ स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। हालांकि, हवाई जहाज होने की सूचनाएं मिली हैं। फिर भी पुलिस पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करने की लिए जांच में लगी है। सभी थानों पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्वाट और सर्विलांस को लगाया गया है। अफवाह को ध्यान न दें। ड्रोन होने पर पुलिस को सूचना दें।

डीआइजी मुनिराज जी का कहना है कि बदमाशों द्वारा ड्रोन से रेकी करने की सूचनाएं मिल रही है। कई दिन से पूरी रेंज में यह शोर है। इसलिए रेंज की पुलिस को जांच का निर्देश दिए गए हैं। गांव-गांव बीट सिपाही को गश्त करने के लिए कहा गया है। जल्द ही पूरी स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular