Monday, March 23, 2026
spot_img
Homekhushinagarतनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात

तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव में एक माह पूर्व हुए जमीनी विवाद को लेकर गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया गया है।

बता दें कि जनवरी माह में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल पक्ष की तहरीर पर घटना में शामिल लोगों पर अहिरौली बाजार थाना में गंभीर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।जिसमें अहिरौली पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार पंकज कुमार गुप्त ने बताया होली के दिन दूसरे पक्ष का एक 20 वर्षीय युवक सत्यम किसी काम से गोरखपुर गया था, जो मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका लखनऊ स्थित किसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घायल युवक की मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular