HomeMarqueeपुलिस ने घर में चल रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक...

पुलिस ने घर में चल रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार

देवबंद। कोतवाली पुलिस ने भायला खुर्द गांव के एक मकान में छापा मारकर एक व्यक्ति को कच्ची शराब निकालते गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भायला खुर्द गांव निवासी मुकेश कुमार के घर छापा मारकर वहां से 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले काफी दिनों से घर में भट्टी चलाकर कच्ची शराब की कसीदगी कर रहा था। सूचना पर छापामारी कर आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular