Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeचार गौकशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

चार गौकशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

मोहनगंज थाना क्षेत्र के भावापुर गांव स्थित एक बाग के पास पुलिस ने मंगलवार की देर रात चार गौकशों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक गोवंश को बंधक बनाकर गौकशी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक गोवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के भावापुर गांव स्थित एक बाग का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव के बाग में कुछ लोग एक गोवंश को क्रूरतापूर्वक रस्सी से बांधकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान भावापुर निवासी ईबरार पुत्र मोईन, इश्तियाक पुत्र मोइन, इमरान पुत्र अबरार और सिरताज उर्फ गुड्डू पुत्र मुमताज के रूप में हुई है। ये सभी मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

मौके से पुलिस ने एक गोवंश, एक लकड़ी का ठीया, दो चापड़, चार चाकू, एक रस्सी, तीन बोरी और 50 पन्नी बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इस गाय को गौकशी करने के लिए ले जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular