लखनऊ, 01 जुलाई
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित एकादश दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में संचालित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आज ब्लूबर्ड स्कूल, अल्लूनगर, लखनऊ में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “मेरी संस्कृति मेरी पहचान और स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत विषय पर काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृति, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संस्कृति, स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक काव्य लेखन किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति उनकी संवेदनशील सोच ने सभी को प्रभावित किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन एवं *प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. नलिनी मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ कृष्ण मुकुन्द एवं डॉ अमृता यादव द्वारा किया गया। दोनों समन्वयकों के कुशल प्रबंधन एवं सक्रिय सहयोग से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, संस्कृति एवं स्वच्छता की सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं।





