HomeBusinessPNB Bank: कल से इन लोगों के खाते हो जाएंगे बंद, क्या...

PNB Bank: कल से इन लोगों के खाते हो जाएंगे बंद, क्या है वजह; कहीं आपका नाम तो नहीं है शामिल?

PNB News: पंजाब नेशनल बैंक उन खातों को बंद करने जा रहा है जिनका बैलेंस तीन साल से शून्य है या जो इनएक्टिव हैं। ई-केवाईसी पूरा न करने वाले खाते भी बंद हो सकते हैं। यह कदम धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया गया है। खाताधारक ई-केवाईसी करवाकर, कुछ राशि जमा करके और एक छोटा लेनदेन करके अपने खाते बंद होने से बचा सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) कल कई लोगों के खाते बंद (Bank Account Closed करने जा रहा है। एसबीआई की तरह यह भी फेमस सरकारी बैंक है। इससे जुड़ी खबर से कई लोगों पर असर पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि पंजाब नेशनल बैंक खाते से जुड़ा बड़ा स्टेप लेने जा रही है।

किनके खाते हो जाएंगे बंद?

  • मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि बैंक ऐसे लोगों के खाते बंद करने वाली है।
  • जिनका 3 साल से बैलेंस शून्य है और उन्हें खाते को किसी भी तरह से इस्तेमाल नहीं किया है। इ
  • सके साथ ही ऐसे खाते जिन्हें इनएक्टिव मोड में डाल दिया गया है।
  • इसके अलावा बैंक खाते का ई-केवाईसी करना भी जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति आज शाम 5 बजे तक ई-केवाईसी पूरा नहीं करता। उनका बैंक अकाउंट बंद हो सकता है।

अगर ऊपर बताए गए पैमाने पूरे नहीं किए जाते हैं तो उन अकाउंट होल्डर खाता बंद हो सकता है।

क्यों उठाया है ये कदम?

बैंक में ऐसे कई अकाउंट मौजूद है, जिनसे किसी भी तरह की ट्रांसजेक्शन नहीं हुई है। इसके साथ ही बैंक बैलेंस भी जीरो है। ऐसे खाते से फ्रॉड होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। इसलिए बैंक समय-समय पर ऐसे खातों की सफाई करता है।

इससे बचने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले बैंक खाते का ई-केवाईसी करा लें। ये काम आप घर के पास मौजूद पंजाब नेशनल बैंक से करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा बैंक में कुछ अमाउंट जमा कर दें।
  • और साथ ही एक छोटी-सी ट्रांसजेक्शन कर लें।

ये काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर सकते हैं। बैंक जाने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स् ले जाना न भूलें। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली या पानी का बिल और बैंक पासबुक इत्यादि शामिल हैं। इन सभी डॉक्यूमेंट्स की एक-एक फोटोकॉपी भी करा लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular