सेन्सेट टाउन कठौरा, पालपुर निहालगढ़,चकजंगला और कोरवा के पटरी दुकानदार भी पायेंगे लाभ-प्रीति तिवारी
कृपया योजना के लोगो के साथ खबर को पूरा स्पेश देने की कृपा करें
शासन के निर्देश पर जनपद में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का दायरा बढ़ाया गया है।अब इस योजना को जिले की दोनों नगर पालिकाओं और दोनों नगर पंचायतों के साथ सेन्सेट टाउन कठौरा,पालपुर निहालगढ़,चकजंगला और कोरवा में भी लागू किया गया है। रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय करने वालों को तीन चरणों में नब्बे हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा
उपजिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा प्रीति तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद में स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसे नगर पालिका परिषद गौरीगंज, नगर पालिका परिषद जायस, नगर पंचायत अमेठी और नगर पंचायत मुसाफिरखाना के साथ-साथ ब्लॉक जगदीशपुर के सेन्सेट टाउन कठौरा, पालपुर निहालगढ़ चक जंगला तथा ब्लॉक भेटुआ के कोरवा में भी लागू किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाले वेंडर्स को तीन चरणों में ऋण दिया जाएगा। प्रथम चरण में ₹15,000 का ऋण 12 माह की आसान किश्तों पर मिलेगा। समय से अदायगी करने पर द्वितीय चरण में ₹25,000 का ऋण 18 माह के लिए दिया जाएगा।
इसके बाद तृतीय चरण में ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही द्वितीय चरण के ऋण की समय पर अदायगी पर ₹30,000 का क्रेडिट कार्ड भी बैंक द्वारा जारी किया जाएगा। इच्छुक वेंडर्स जन सेवा केंद्र, संबंधित नगर निकाय, ब्लॉक कार्यालय या ग्राम सचिवालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।





