PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी, जिसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि, कई किसानों का पैसा अटक सकता है। लेकिन क्यों आइए जानते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के 2-2 हजार इस शनिवार को आएंगे। किस्त का पैसा सीधे किसानों के खाते में DBT के जरिए भेजा जाएगा। तारीख का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।
क्योंकि 20 जून को 23वीं किस्त जारी होगी। इस दौरान लाखों किसानों का पैसा अटक सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर पैसा किस कारण से अटक सकता है। तो आइए जवाब जानते हैं।
20 जून को किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे?
कृषि मंत्रालय के तहत पीएम किसान योजना को चलाया जा रहा है। 20 जून को इस योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का हस्तांतरण किया जाएगा। लेकिन अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो आपके पैसे अटक सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके बैंक अकाउंट से आधार कार्ड नहीं लिंक है तो भी आपकी किस्त रुक सकती है।
अब दूसरा सवाल यह कि कैसे घर बैठे आप ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं? तो आइए इसका जवाब भी जान लेते हैं।
घर बैठे कैसे करें पीएम किसान योजना की e-KYC?
सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। अगर आपका eKYC पेंडिंग है, तो किस्त रोकी जा सकती है। किसान PM किसान पोर्टल पर OTP के जरिए खुद eKYC पूरा कर सकते हैं या पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इसे करवा सकते हैं। अगर आप OTP बेस्ड e-KYC करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) या फिर एप पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर ‘e-KYC’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को वेरीफाई करें।
- इतना करते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।





