Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeनगर पंचायत रेणुकूट में दिलाई गई प्लास्टिक मुक्त निकाय अभियान की शपथ।

नगर पंचायत रेणुकूट में दिलाई गई प्लास्टिक मुक्त निकाय अभियान की शपथ।

 

अवधनामा संवाददाता

रेणुकूट/ सोनभद्र – प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली समस्त जनहित की योजनाओं को  मूर्त रुप देने में सदैव तत्पर रहने वाली नगर पंचायत रेणुकूट प्रशासन द्वारा दिनांक 29 .06.22 को अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के सामान्य नागरिकों , कर्मचारियों सभासदों को प्लास्टिक मुक्त निकाय अभियान के तहत नगर पंचायत रेणुकूट को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के साथ ही कर्मचारियों ने तत्काल इस शपथ को मूर्तरूप देते हुए प्लास्टिक सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया तो वहीं भाजपा के नामित सभासद राज बाबू वर्मा एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी ने इस अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक प्लास्टिक एकत्रीकरण का सहयोग किया। नगर पंचायत के सभी क्षेत्रों में इस अभियान को प्रभावी रुप से लागू करने के उद्देश्य से मूर्धवा प्राथमिक विद्यालय पर भी सभी जन सामान्य एवं विद्यालय स्टाफ को प्रधानाचार्य द्वारा प्लास्टिक मुक्त निकाय की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जोकाही प्राथमिक विद्यालय पर भी प्लास्टिक मुक्त निकाय अभियान की शपथ दिलवाकर लोगों को प्रतिबद्ध किया गया। सरकार के इस महत्त्वपूर्ण अभियान की गंभीरता को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर, बैनर तथा स्टीकर के माध्यम से भी जागरुक करने का सम्पूर्ण प्रयास नगर पंचायत रेणुकूट प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। आगामी 3 जुलाई 22 तक चलने वाले इस महाअभियान के महत्व और इसकी सफलता को लेकर नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत रेणुकूट की अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग जिस तरह हमारी दिनचर्या में पैठ बना चुका है वह हमारे सामान्य जीवन में जहर घोलने का कार्य कर रहा है। इसलिए समय रहते यह जरूरी है कि हम प्लास्टिक  के उपयोग को अपनी दिनचर्या में पूर्णतः प्रतिबंधित करें। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को एक भयानक पर्यावरण असंतुलन के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए नागरिक कर्तव्यों के पालन को अति आवश्यक बताया। इस अवसर पर नगर के सामान्य नागरिकों के साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular