HomeUttar PradeshLalitpurअड़तालीस हजार स्थानों पर किया जायेगा पौधारोपण

अड़तालीस हजार स्थानों पर किया जायेगा पौधारोपण

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। लोक निर्माण मंत्री, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग प्रमुख सचिव प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा सभी मंडलों के मुख्य अभियन्ता एवं अधीक्षण अभियन्ता की विस्तृत बैठक ली गयी। इसमें 22 जुलाई की प्रस्तावित तिथि होने वाले वृक्ष रोपण की तैयारी की समीक्षा की गई। जनपद ललितपुर में वृक्षारोपण का कुल लक्ष्य 48 हजार है। वर्तमान मे उक्त हेतु कुल 06 स्थल, मार्गों चयन कर लिया गया है। इन 06 स्थल, मार्गो पर कुल 48 हजार गडढे खोदे जा चुके हैं तथा उन पौधों की वन विभाग से प्राप्ति की जा रही है। लो.नि.वि. द्वारा 22 जुलाई 2023 हेतु कुल 03 नं. सहायक अभियन्ता, 19 नं.अवर अभियन्ता तथा खण्डों में कार्यरत मेट, बेलदार, चौकीदार की ड्यूटी लगायी जा चुकी है। पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में जनपद की एक मॉडल रोड के रूप में देवगढ़-ललितपुर टीकमगढ़ मार्ग (राज्य मार्ग-132) चयनित किया गया है। शहरी भाग में एक ही प्रकार के प्रजाति का पौधरोपण 2 किमी दूरी तक किया जाएगा। जिले की 4 लेन रोड के मीडियन पर फ्लोयरिंग पौधे लगाना की कार्ययोजना में लिया जाना है। जिले के आर.ओ.वी., फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट की कार्ययोजना में लिया जाना है। जिले की राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग 2 लेन रोड के जिले की आबादी से 2 किमी दूर तक फेंसिंग कर पौधरोपण प्लान कर लगाया जाना है। सर्किट हाउस, इस्पेक्शन हाउस, नए बन चुके सेतु के बगल में अवानडान पुराने सेतु के पहुँच मार्गो पर फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। एन.एच. व एन.एच.ए.आई. द्वारा उनके अधीन मार्गो पर वृक्षारोपण कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular