HomeUttar PradeshGorakhpurसीएम योगी के जन्मदिन पर एमजीयूजी में हुआ पौधरोपण

सीएम योगी के जन्मदिन पर एमजीयूजी में हुआ पौधरोपण

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी लें संकल्प : कुलपति

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान की शुरुआत कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है। पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। हमारे पुराणों में उल्लिखित है कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता हैं। कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सभी को उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डा. अनुराग श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं नशा मुक्त समाज निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.अखिलेश कुमार दुबे ने विश्वविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अपने घर या अपने आसपास लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले।

कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के निर्देशन में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की अधिष्ठाता डॉ. डीएस अजीथा, सम्बद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील सिंह, पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ. रोहित श्रीवास्तव, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मिनी के, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, डॉ. प्रेरणा अदिति, सृष्टि यदुवंशी, रश्मि शाही, अनुकृति राज, कार्यक्रम अधिकारी श्रीनाथ आर., वैशाख आर., साध्वी नन्दन पाण्डेय, अनिल कुमार पटेल, धीरज कुमार, रश्मि झा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और एनसीसी के कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular