जिले में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के दिए गए निर्देश
महोबा । अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने ग्राम सिजहरी में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा की जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी को तालाब एवं खेल मैदान के किनारे 5000 पौधे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले की बड़ी ग्राम सभाओं में जहां पर भूमि उपलब्ध हैं वहां पर कम से कम 5000 पौधे लगाए जाएं इसके लिए उपजिलाधिकारी वृक्षारोपण वाली स्थल का चयन करके वन विभाग को दिखाए और चयनित स्थान पर घना वृक्षारोपण करें तथा पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा की हमें पेड़ लगाने भर नहीं हैं बल्कि उन्हें बचाना भी हैं इसलिए पेड़ों की सुरक्षा भी करनी हैं, इसलिए जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण करें और उनकी सुरक्षा भी करें। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, पब्लिक लाइब्रेरी व चंदेल कालीन मठ एवं आर्यावर्त बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने मठ के किनारे चारो ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की गांव में एक लाइब्रेरी और बनवाई जाये। इसी क्रम में उन्होंने आर्यावर्त बैंक के निरीक्षण में ग्रामीण क्षेत्र से आये हुए लोगों से वार्ता की तथा बैंक मैनेजर को शाशन की कल्याणकारी योजनाओं से किसानो को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हर साल पौधरोपण किया जाता है, साथी पौधों की सुरक्षा भी की जाती है जिसके चलते चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है।जिला पंचायती राज अधिकारी चंद्र किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





