Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeपौध रोपण जन आन्दोलन के तहत 77 लाख 10 हजार पौधों का...

पौध रोपण जन आन्दोलन के तहत 77 लाख 10 हजार पौधों का किया गया रोपण

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम का आज पूरे उत्तर प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशो पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शुभारम्भ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य 5 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का रिकार्ड बनाना है। इसी क्रम में आज जनपद सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर मण्डलायुक्त मीरजापुर/पौधरोपण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र ने पूजा अर्चना कर पौध रोपित करते हुए वृक्षारोपण महा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद में पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के दौरान मण्डलायुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार, प्रभागीय वनाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में सबसे पहले पुलिस लाईन चुर्क परिसर में पौध रोपित किया गया। इसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, वन रेंज चुर्क, सर्किट हाउस, कण्डाकोट शिव मंदिर के पास व वन की निजी जमीन मकरी-बारी में पौध रोपित किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि पौध रोपित करने के बाद उस पौधा को संरक्षित करते हुए सुरक्षा की व्यवस्था बनाये रखना अति आवश्यक है, जिससे पौधा बड़ा होकर वृक्ष का रूप ले सके और इसी वृक्ष से जीवन के लिए आक्सीजन मिल सके। पंचवटी वाटिका में पश्चिम दिशा में बरगद, पूरब दिशा में पीपल, दक्षिण दिशा में आंवला, उत्तर की दिशा में बेल और अग्निकोण पर अशोक का पौधा मण्डलायुक्त द्वारा रोपित किया गया।  पौधारोपण जनान्दोलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश भर में यह पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो आगामी 40 दिन यथा-15 अगस्त 2022 तक चलेगा, जिसमें पूरे प्रदेश में एक मिशन के तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य को हासिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में केवल आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर जोर नही दिया जा रहा है, परन्तु चहुमुखी विकास कराया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण का विकास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी लोगों को आक्सीजन का महत्व  पूर्ण रूप से ज्ञात हो गया है, कैसे कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को आक्सीजन के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा था और मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराकर आक्सीजन की समस्या को दूर करने का काम किया गया था। भविष्य में ऐसी प्राण वायु की कोई समस्या न आये इसके लिए हम सभी को संकल्प करना होगा कि अपने जीवन काल में पौधो को केवल लगाये ही नही बल्कि उनका संचयन कर एक वृक्ष में भी परिवर्तित करें। जिस प्रकार हम सभी अपने बच्चों का पालन पोषण कर उनको एक मूल्यवान व्यक्ति बनाने का प्रयास करते हैं उसी प्रकार हम सभी को स्वयं द्वारा रोपित पौधो का भी देखभाल, नियमित जल व संरक्षण कर उनको एक विशाल वृक्ष में तब्दील करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना प्राण वायु के मानव जीवन का कोई अस्तित्व नही हैं।  उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत जिले में एक करोड़ 6 लाख 62 हजार 868 पौधे 15 अगस्त,2022 तक विभिन्न चरणों में रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृक्षांे का महत्व बताने के साथ साथ उनका हमारे जीवन में क्या महत्व है इसकी भी जानकारी देना । जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान को जिला प्रशासन द्वारा केवल कागजो पर ही नही पूर्ण किया जायेगा बल्कि इसकी वास्तविक स्थिति धरातल पर भी दिखेगी, जिसके क्रम में उन्होंने सभी विभागध्यक्षों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि 5 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले इस वृक्षारोपण जन आंदोलन में केवल पौधो को रोपित ही नही किया जाना है बल्कि कम से कम 40 दिनों तक पूरी सर्तकता के साथ उनका संरक्षण एवं देखभाल करते हुये सींचना भी है। उन्होंने कहा कि जिस भी ग्रामसभा, ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, विकासखण्ड, तहसील, विभाग, अधिकारियों, आशा, आंगनबाड़ी, व्यक्ति विशेष आदि द्वारा इन 40 दिनों में स्वयं व समूहों द्वारा रोपित पौधों का अच्छे से देखभाल करते हुये जीवित रखने का प्रयास करें। इस वृक्षा रोपण जन आन्दोलन के तहत जनपद में कुल 01 करोड़ 6 लाख 62 हजार 868 पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों को भी लक्ष्य पूर्ति हेतु पौधों का आवंटन किया गया है। पौधारोपण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ साथ पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन, महुआ जैसे औषधीय पौधे, जल, वायु की अनुकूलता एवं स्थानीय मांग के अनुसार रोपित किये गये हैं। पौध रोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार,मौके पर उपस्थित रहे और अपने-अपने नाम से पौधा रोपित किया। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि जनपद को प्राप्त 01 करोड़ 6 लाख 62 हजार 868 पौधारोपण लक्ष्य के तहत आज दिनांक 05 जुलाई 2022 को लगभग 77 लाख 10 हजार पौधे को विभिन्न स्थानों पर रोपित किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular