अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। हाथ से हाथ जोडो अभियान के मुम्बई के प्रभारी पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया का 78वां जन्मदिन कांग्रेसजनो ने उनके ओबरी आवास पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में 21 किलो की माला पहनाकर 11 किलो का केक काटकर, चान्दी का मुकुट पहनाकर कांग्रेसजनो ने उनके जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घ आयु होने की कामना की।
पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया के आवास पर केक काटकर बधाई देने वालो में कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गौरी यादव, सना मुही, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सुहेल अहमद, केसी श्रीवास्तव, इकबाल राही, प्रताप वर्मा, इजहार सिद्दीकी, दीपक सिंह रैकवार, ज्ञानेन्द्र प्रताप यादव, अतीक अहमद सद्दन, प्रदीप मौर्या, अखिलेश वर्मा, राम हरख रावत कांग्रेसजन मौजूद थे।





