HomeMarqueeतीन माह से पाइपलाइन लीकेज, सीसी सड़क हो रही ध्वस्त

तीन माह से पाइपलाइन लीकेज, सीसी सड़क हो रही ध्वस्त

भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत विदोखर पुरई में नमामि गंगे परियोजना की पाइपलाइन तीन माह से लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही लीकेज के चलते सीसी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति ने बताया कि गांव निवासी रूपेंद्र यादव के दरवाजे के पास तीन माह से पाइपलाइन लीकेज है, जिससे पानी घरों के सामने भर रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कुछ हिस्सों में अभी तक जल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि लीकेज के कारण पावर हाउस से बंडा मार्ग तक दो वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सीसी सड़क भी ध्वस्त हो रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

नमामि गंगे परियोजना के अवर अभियंता सुनील कुमार पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था, जानकारी मिलने के बाद एक-दो दिन में लीकेज ठीक करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular