Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeशारदानगर के लोगों ने निगम में केक काटकर जश्न मनाया

शारदानगर के लोगों ने निगम में केक काटकर जश्न मनाया

 

अवधनामा संवाददाता

जल्दी ही हो जायेगा शहर गार्वेज फ्री सिटी: नगरायुक्त

सहारनपुर। शारदा नगर क्षेत्र के निवासियों ने बृहस्पतिवार को निगम पहुंचकर उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और शहर के लगातार होते सौंदर्यीकरण के लिए केक काटकर जश्न मनाया और नगरायुक्त का अभिनंदन किया।
शारदानगर क्षेत्र के अनेक लोग आज क्षेत्रीय पार्षद रमन चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे और उनके क्षेत्र में नाला निर्माण सहित अनेक समस्याओं के समाधान तथा शहर के सौंदर्यीकरण् के लिए केक काटकर खुशी का इजहार किया। रमन चौधरी ने कहा कि उनका क्षेत्र जल भराव की समस्या से ग्रस्त रहता था अब नाला निर्माण हो जाने से उम्मीद है कि वर्षाकाल में क्षेत्र के लोगों को जल भराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके अलावा भी अनेक समस्याओं का समाधान निगम द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर का जिस तरह सौंदर्यीकरण हो रहा है उससे लोगों में हर्ष व्याप्त है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम का केवल एक ही मकसद है उनकी समस्याओं का निराकरण करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं देकर जनता की सेवा करना। उन्होंने कहा कि जल्दी ही शहर को गार्वेज फ्री सिटी कर दिया जायेगा। इस मौके पर पार्षद मोहर सिंह सहित शारदा नगर क्षेत्र के अनेक लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular