HomeMarqueeपाल समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

पाल समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते पाल समाज के नागरिक।

सहारनपुर। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के मणिकर्णिका घाट पर स्थापित राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा एवं उससे जुड़ी कलाकृतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए विरासत संरक्षण की मांग की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की गौरवशाली विभूति रही हैं और उनसे संबंधित प्रतिमाएं व कलाकृतियां हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और संरक्षण सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अहिल्याबाई होलकर से जुड़ी कलाकृतियों को विरासत संरक्षण के अंतर्गत विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए।

साथ ही निर्माण कार्य के दौरान जिन कलाकृतियों को क्षति पहुंची है, उनका शीघ्र संरक्षण एवं पुनरुद्धार कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक धरोहर से प्रेरणा ले सकें। प्रदर्शन में ओपिन पाल, पार्षद शोपिन पाल, एडवोकेट मुकुल पाल, डॉ. सागर पाल, महेश पाल, करण पाल, रवि पाल, महावीर पाल, पप्पू पाल, हरिओम पाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular