HomeUttar PradeshAyodhyaसमाज और राष्ट्र हित के लिए पार्टी द्वारा एनडीए के साथ किया...

समाज और राष्ट्र हित के लिए पार्टी द्वारा एनडीए के साथ किया गठबंधन :अलका पांडेय

अवधनामा संवाददाता

बीकापुर-अयोध्या। सुहेलदेव समाज पार्टी( सुभासपा) द्वारा रविवार को बीकापुर ब्लाक क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे के पास बाग में स्वागत समारोह जनसभा एवं सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान शीला देवी ने किया। सुभासपा पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन होने के बाद बीकापुर आगमन पर महिला बिंग की राष्ट्रीय सचिव अलका पांडेय के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव सचिन सिंह और अन्य पदाधिकारियों का लोगों द्वारा स्वागत किया गया। गत दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होते ही सुभासपा अपने संगठन की मजबूती के लिए एक्शन मोड़ में दिखाई पड़ी। सुभासपा की महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव अलका पांडे ने लोकसभा की तैयारी को लेकर टीम के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में रविवार को बीकापुर के जलालपुर मैदान में सदस्यता अभियान एवं स्वागत समारोह में शिरकत करते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में वह उनका यह पहला कार्यक्रम है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दिशा निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। दावा किया कि देश के युवा, दलित, पिछड़े तथा महिलाएं एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। जिससे देश का सर्वागीण विकास बाधित ना हो सके। समाज और राष्ट्र हित के लिए पार्टी द्वारा एनडीए के साथ गठबंधन किया गया। कार्यक्रम को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर जायसवाल लखनऊ जिला अध्यक्ष नितिन उपाध्याय सहित कई लोगों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मुकुल आनंद के नेतृत्व में क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम प्रधानों सहित डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा शुभासपा का दामन थामा और पार्टी में सदस्यता लिया। मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन सिंह, डॉक्टर जेपी सिंह, अनूप पांडे, संजय दुबे, राहुल दुबे, रामसहाय निषाद, राहुल सिन्हा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अवधी लोक गायक रत्नेश द्विवेदी द्वारा अपने देहाती अवधी पारंपरिक गीतों से स्वागत गीत तथा अन्य विधा के गीतों द्वारा लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं द्वारा भी राष्ट्रीय सचिव अलका पांडेय का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular