Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआउट सोर्सिंग कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

आउट सोर्सिंग कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

 

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दे रहे हैं। वहीं दूसरी और नगर पालिका  के समस्त  आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की 3 महीने से कर्मचारियों की वेतन नहीं दी जा रही है जिससे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की दीपावली के त्यौहार की कमी महसूस की जा रही है  ललितपुर नगर पालिका परिषद द्वारा अभी तक समस्त कर्मचारियों की वेतन उनके खातों में नही भेजी गई है जिसमें नगर पालिका ललितपुर के आला अधिकारी वर्तमान में भाजपा सरकार की छवि घूमिल कर रहे है। नगर पालिका में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आज जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की 3 महीने की वेतन ना मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है कर्मचारियों का कहना है कि नगरपालिका ललितपुर के आला अधिकारियों का आश्वासन पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी धरना खत्म की थी जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी निहालचंद के आश्वासन पर कर्मचारियों से कहा गया था कि दीपावली पर्व के पहले ही आपकी वेतन भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन कर्मचारियों की वेतन अभी तक उन्हें नहीं दी गई है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आउट सोसिंग कर्मचारी नगर पालिका परिषद ललितपुर उ 0 प्र  दिनांक 21.10.2022 शाम 5:00 बजे से घंटाघर प्रागण पर 3 माह की वेतन न मिलने पर धरना  प्रदर्शन। जैसा की आपको ज्ञात है 20 सितंबर 2022 को घंटाघर पर धर्ना प्रदर्शन किया गया था जो कि 27 सितंबर को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका, एवं सभाषदों द्वारा धरना खत्म कराते हुये अस्वाशन दिया गया था कि बोर्ड मिटिंग में आपका वेतन का प्रस्ताव पास कर दिया जायेगा। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2022 को बोर्ड बैठक में आउटसोसिंग कर्मचारीयों का वेतन 1 सप्ताह के अंदर पास कर दिया जायेगा। यह प्रस्ताव बोर्ड मिटिंग द्वारा पास किया गया था। 31 अक्टूबर 22 तथा 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी आउटसोसिंग कर्मचारयों का वेतन भुगतान नहीं किया है। एवं वेतन मांगने पर अधिकारीयो द्वारा कम से हटाने की धमकी दी जाती है। दिपावली हिन्दूओ का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है उस पर कर्मचारीयों की वेतन न मिलने पर भुखमरी की हालत है एवं दीपावली पर वेतन न मिलने पर दीपावली का पर्व भी नहीं मना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई की फीस भी नहीं भर पाते है। इसीलिये समस्त कर्मचारी 24 घंटे दिन व रात धर्ना देने के लिये बाध्य है। सभी आउटसोसिंग कर्मचारीयों का 3 माह का वेतन दिलवाये जाने की मांग उठायी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular