सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने सिद्धार्थनगर में फेरबदल कर संगठन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष रहे दीपक मौर्य को भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में दी।
जिसके उपरांत निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने उनसे भेंट कर पार्टी का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया व उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित किया।
कन्हैया पासवान ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी दीपक मौर्य जी का संगठन कार्य का एक लंबा अनुभव रहा है, निश्चित रूप से उससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी और पार्टी शसक्त व मजबूत होगी।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय, संतोष शुक्ला, फूलचंद जायसवाल, मंगल चौरसिया एवं तमाम कार्यकर्ताओ ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को बधाई शुभकामनाएं दी।





