Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeपर्यावरण गोष्ठी व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण गोष्ठी व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। वैद्य केशो राम मेमोरियल सोसायटी उप्र एवं अध्यात्म विभूति पंडित रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल सोसायटी उप्र के संयुक्त तत्वाधान में एक पर्यावरण गोष्ठी एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिशन कम्पाउंड स्थित बीएचएस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संासद राघव लखन पाल शर्मा, मेयर नगर निगम डॉ.अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों ने पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने पर व पत्रिकाओं के माध्यम से जन सामान्य को सही काम के लिए प्रेरित करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी पत्र-पत्रिकाओं का समाज के उत्थान के लिए महत्व तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आकर कार्य करने को सर्व समाज को आह्वान किया। कार्यक्रम को अंकित शर्मा, मनमोहन शर्मा, नीना ढींगरा, डॉ. पूनम शर्मा, निधि राणा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में चितपावन भारत पत्रिका के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में 35 शिक्षकों को सम्मान पत्र, पत्रिका सप्रेम भेंट की गई तथा 5 नव निर्वाचित सभासदों को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ.अरविंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, राम कुमार शर्मा, राम कुमार, आनंद प्रकाश, ब्रहम प्रकाश शर्मा, घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती जसवंती देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व संचालन बृजेश शर्मा व रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular