Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeउरई कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के...

उरई कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

उरई(जालौन)।शहर कोतवाली पुलिस ने करमेर रोड अंडरपास के आगे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बुलेट समेत पांच मोटरसाइकिलें बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने वाहन चोरी की लंबित घटनाओं के खुलासे के लिए सभी चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया था। आदेश के पालन क्रम में राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने मुखबिरों को एक्टिव किया था।

इसी बीच बुधवार की रात करीब 1:45 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शातिर वाहन चोर करमेर रोड अंडरपास की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के बाद चौकी इंचार्ज रमाशंकर और अभिलाष मिश्रा ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो एक बाइक से आ रहे दो लोग पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वाहन चोरो ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद वह बेंच देते थे और रुपये आपस में बांट लेते थे। पकड़े गये बाइक चोरों का आपराधिक इतिहास भी संज्ञान में आया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular