Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभारत की बढ़ती साख से विरोधी ताकतें परेशान- डी पुरंदेश्वरी

भारत की बढ़ती साख से विरोधी ताकतें परेशान- डी पुरंदेश्वरी

 

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भाजपा  कार्यकर्ताओं को ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को पूरी मुखरता से जवाब देना होगा। कहा कि सशक्त मण्डल और सक्रिय बूथ के बल पर हम ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए सक्षम होंगे। यह बातें भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में  बुधवार को कही। बताया कि मोदी सरकार की गत 8 वर्षों की योजनाओं  पर निगाह डालेंगे तो उसके केंद्र में गरीब कल्याण व अंत्योदय ही मिलेगा। कहा कोरोना महामारी के दौरान विपक्षी पार्टियां आईसीयू में चली गयीं थीं जबकि भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सड़को पर लोगों की मदद में जुटे थे।
पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज देश में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रही है। कहा प्रधानमंत्री मोदी के गुड गवर्नेन्स और साहसिक निर्णयों ने भाजपा को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी व सर्वग्राही बना दिया है। इसके  बावजूद हमे संगठन विस्तार की यात्रा को जारी रखना है। कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि सम्पर्क संवाद और प्रवास भाजपा की रीढ़ है। प्रत्येक मण्डल पर प्रतिमाह न्यूनतम दस दिन का प्रवास प्रभारियों द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा कि योगी सरकार की नीतियों के चलते यूपी अब इन्वेस्टर फ्रेंडली राज्य बन गया है। बताया कि अब तक तीन लाख करोड़ का निवेश आ चुका। प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रही है।उन्होंने निकाय चुनावों में जीत के लिए टिप्स भी दिए। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।सांसद उपेंद्र रावत ने आभार ज्ञापित किया उन्होंने सांगठनिक कार्यपद्धति को और चुस्त-दुरुस्त करने के प्रति राष्ट्रीय महामंत्री को आश्वस्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।सन्चालन संदीप गुप्ता ने किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, क्षेत्रीय महामन्त्री त्रयम्बक तिवारी, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक  साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, सन्तोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, अरविंद मौर्य, शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, प्रमोद तिवारी, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, आशुतोष अवस्थी, स्वराज सौरभ, आमिर खान सहित जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular