Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअयोध्या में जलेंगे एक लाख बीवैक्स दीपक, वाहन रवाना

अयोध्या में जलेंगे एक लाख बीवैक्स दीपक, वाहन रवाना

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। अयोध्या में आगामी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक लाख बीवैक्स दीपकों को हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या रवाना किया।
चैनपुरवा कायाकल्प फाउण्डेशन बाराबंकी द्वारा निर्मित एक लाख बीवैक्स दीपकों को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा ग्राम रजौली थाना देवा से हरी झण्डी दिखाकर रामनगरी अयोध्या रवाना किया गया। जनपद में मधुमक्खी पालन हेतु ग्रामोद्योग व स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आकर्षक डिजाइन के बीवैक्स दीपक (मधुमक्खी द्वारा जमा की जाने वाली प्राकृतिक वैक्स) बनाए जा रहे हैं। बाराबंकी में निर्मित बीवैक्स दीपक अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रज्जवलित होंगे।02

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular