HomeUttar PradeshAzamgarhइंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन और श्यामा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक दिवसीय चिकित्सक प्रशिक्षण...

इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन और श्यामा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक दिवसीय चिकित्सक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

आजमगढ़l इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन एवं श्यामा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज हरबंशपुर स्थित होटल कम्फर्ट में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों पैरामेडिकल स्टाफ और ग्रामीण चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्र के सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. करुण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ऐड ) की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, जैसे- सड़क दुर्घटना, सिर की चोट (हेड इंजरी ) या ब्रेन स्ट्रोक के दौरान शुरुआती कुछ मिनट (गोल्डन ऑवर) बेहद नाजुक होते हैं। यदि ग्रामीण स्तर पर चिकित्सकों द्वारा सही और त्वरित प्राथमिक उपचार मिल जाए, तो मरीज को गंभीर क्षति से बचाया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों को आधुनिक प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराया और अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मुकेश यादव ने की तथा मंच का सफल संचालन डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की कई गणमान्य हस्तियां और वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. रामकेश, डॉ. बी. एल. उपाध्याय, डॉ. नविशन, डॉ. विवेक प्रकाश, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. विजय, डॉ. अवधेश, डॉ. आर. पी., डॉ. संतोष, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. अब्दुल्ला, डॉ. शिवचरण गुप्ता, डॉ. जय हिंद, डॉ. प्रवेश, डॉ. राम चेत और डॉ. एस. प्रकाश आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular