HomeMarquee11 पाउच अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार आबकारी अधिनियम में...

11 पाउच अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

मिठौरा (महराजगंज)। चौक थाने की पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को विकास उर्फ बिट्टू (32) पुत्र रमेश राव, निवासी नगर पंचायत चौक वार्ड संख्या 11, थाना चौक, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 अदद ‘बंटी-बबली’ अवैध शराब के पाउच बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना चौक में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 121/2026 के तहत धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular