HomeMarqueeबढ़नी रेलवे स्टेशन के आसपास कई जगहों पर गाड़ी पार्किंग के नाम...

बढ़नी रेलवे स्टेशन के आसपास कई जगहों पर गाड़ी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

पार्किंग स्थल पर आधिकारिक रेट बोर्ड (शुल्क तालिका) ठेकेदार का नाम, स्टेशन का नाम पता सब गायब

रेलवे पार्किंग से बाहर गाड़ी खड़ी करने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने का लगा बोर्ड,ठेला लगाकर किया गया अतिक्रमण

बढ़नी सिद्धार्थनगर। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रेलवे पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली एक गंभीर समस्या है, जिसमें पार्किंग ठेकेदार या असामाजिक तत्व यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूलते हैं। रेलवे परिसर से बाहर फ्री पिक-एंड-ड्रॉप समय में भी जबरन पैसे मांगते हैं। फर्जी पर्चियां काटते हैं। जिस पर किसी प्रकार का मोहर हस्ताक्षर नही होता है। लोगों ने इस तरह का आरोप लगाते हुए भारतीय रेलवे से धोखाधड़ी और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जाता है कि रेलवे के नियमों के अनुसार पार्किंग स्थल पर आधिकारिक रेट बोर्ड (शुल्क तालिका) होना अनिवार्य है। जबकि उक्त स्थल पर किसी प्रकार का कोई बोर्ड लगा हुआ नजर नही आता है। लोगों द्वारा पैसे देने के बाद भी आधिकारिक रसीद पर ठेकेदार का नाम, जीएसटी नंबर और स्टेशन का नाम पता व किसी प्रकार का मोहर हस्ताक्षर लगा हुआ कोई रसीद नही दिया जा रहा है।

जबकि रेलवे स्टेशन सरकारी जगह है, वहां पार्किंग के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली गलत है। महिलाएं-आदमी सब परेशान होते हैं।गांव की औरतें-बच्चे ट्रेन पकड़ने जाते हैं तो पार्किंग वाले पैसे मांगते हैं। मना करो तो गाली देते हैं। रेलवे फ्री पार्किंग देती है, फिर ये पैसा किसकी जेब में जा रहा है। पार्किंग का वैध ठेका है या नहीं, बिना किसी वर्दी के पैसा कौन वसूल रहा है,वह आदमी कौन है इन सभी तथ्यों के जांच की मांग की जा रही है। रेलवे की पार्किंग फ्री है या वैध ठेका है तो बोर्ड लगाकर रेट लिस्ट चस्पा कराये जाने की मांग की जा रही है। रेलवे परिसर से बाहर गाड़ी खड़ी करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का बोर्ड लगा दिया गया है और वहां पर ठेला खड़ा कर चाय पानी की दुकानें संचालित कर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसके लिए कोई नियम कानून लागू नही है। जो चर्चा का बिषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular