डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत डुमरियागंज कार्यालय में सभी सुपरवाईजर, ड्राइवर, स्वच्छता कर्मी एवं कार्यालय स्टॉफ को अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार एवं लिपिक सैo हसन ताकीब रिजवी द्वारा अंगवस्त्र, मिष्ठान व पीपीई किट का वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने में नगर पंचायत कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से नगर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है।
उन्होंने त्योहार के दौरान नगर की सफाई और व्यवस्था बनाये रखने में सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने को कहा। अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। लिपिक सै० हसन ताक़ीब रिज़्वी ने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को नगर को स्वच्छ रखने की भूमिका की तारीफ की और धनतेरस और दीपावली की शुभकामना दी। इस मौके पर सभासद उमाशंकर गौड़, महंथ मिश्रा, कासिम मेंहदी, मोहम्मद हैदर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।





