HomeUttar PradeshLalitpurजिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

फरियादियों की शिकायतों का मौके पर कराया गया निस्तारण
 
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत तहसील सदर में सीडीओ कमलाकांत पांडेय, तहसील मड़ावरा में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व अन्य तहसीलों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और मौके पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण भी कराया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि शासन की मंशानुसार फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 18, पुलिस के 06, विद्युत के 08, विकास का 01 तथा अन्य विभागों के 22 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 13, विकास के 03, पुलिस के 04, पूर्ति के 13 तथा अन्य विभागों के 08 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 21, पुलिस विभाग के 08, विकास के 03, पूर्ति के 22, विद्युत के 04, चकबंदी के 09, नगर पंचायत के 02 तथा अन्य 10 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 30, विकास के 07, पुलिस के 07, पूर्ति के 22, विद्युत के 03, नगर पंचायत के 02 तथा अन्य विभागों के 09 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 09 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 09, पुलिस के 04 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular