Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeSliderहे भगवान, मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे इंसान... चोरों ने लिए...

हे भगवान, मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे इंसान… चोरों ने लिए सॉफ्ट टारगेट साबित हो रहे हैं मंदिर

रुड़की और आसपास के इलाकों में मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले पांच महीनों में दस से ज्यादा मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन वारदातें थम नहीं रही हैं। मंदिरों में सुरक्षा के इंतजामों की कमी के कारण चोर आसानी से दानपात्र और कीमती सामान चुरा रहे हैं।

रुड़की। इस समय शहर और देहात के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। पिछले करीब पांच माह में शहर से देहात तक मंदिरों में चोरी की दस से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।

हालांकि मंदिर में हुई चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे आरोपितों को पुलिस सलाखों के पीछे धकेल चुकी है।

बावजूद इसके चोरी की घटनाएं थमने का नमा नहीं ले रही हैं। मंदिरों को निशाना बनाने वाले कई चोर गिरोह इस समय सक्रिय है। पिछले कुछ समय से मंदिरों पर चोर गिरोह की नजर है।

मंदिर चोरों के लिए साफ्ट टारगेट साबित हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां पर न तो पकड़े जाने का डर होता है और न ही यहां पर किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम होते हैं।

कई मंदिर पर तो सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। ऐसे में चोर आसानी से मंदिरों से दानपात्र और पीतल व तांबे का सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। पांच माह के अंदर शहर और देहात के करीब दस मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

अकेले झबरेड़ा में इसी साल मंदिर में चोरी की चार घटनाएं हुई थी। हालांकि पुलिस ने इन मंदिर में हुई चोरी की चारों घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपित बिजनौर के थे और हरियाणा में गन्ना कोल्हू में काम करते थे।

वहीं, मंगलौर में भी गायत्री कालोनी स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर में एक साल के अंदर चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, रुड़की और भगवानपुर में भी चोर कई मंदिरों का निशाना बना चुके है।

शहर के सिविललाइंस निवासी अंकित, राजू, अमित का कहना है कि चोर अब भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पुलिस भी लगातार चोर गिरोह को सलाखों के पीछे भेज रही है।

केस एक

पांच मई को चोरों ने गंगा दशहरा की रात को रुड़की स्थित गंगा माता मंदिर में लगे केबिल काट दिए थे। साथ ही, सामान को क्षतिग्रस्त किया था।

केस दो

पांच मई की रात को चोरों ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री एनक्लेव स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर से पीतल और तांबे की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

केस तीन

जनवरी में भगवानपुर के सांई बार मंदिर से चोरों ने तांबे के मटके, पीतल के शेषनाग और अन्य साामन चोरी कर लिया था। चोरों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

“शहर से देहात तक मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोर गिरोह को चिह्नित कर इनकी धड़पकड़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
शेखर सुयाल, एसपी देहात रुड़की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular