Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurगाँधी वोकेशनल कॉलेज में शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गाँधी वोकेशनल कॉलेज में शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गुना। गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज में भारत सरकार एवं NCTE के निर्देशानुसार सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2025 के अन्तर्गत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 11:00 बजे प्राचार्य महोदय प्रशासनिक अधिकारी महोदय, B.Ed. प्रमुख महोदय, परीक्षा नियंत्रक महोदया, एकाउन्ट प्रमुख महोदया, अन्य प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं समस्त स्टाफ द्वारा सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्षिता के साथ कार्य करने की निर्धारित शपथ ली गयी।

तत्पश्चात कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, B.Ed. प्रमुख डा. एस.एस. श्रीवास्तव जी, प्रशासनिक प्रमुख श्री के. के. खरे, परीक्षा नियंत्रक डा. रिचा शर्मा एवं एकाउन्ट प्रमुख श्रीमति सपना सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया आज की कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के चेयरमैन एवं संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी ने सर्तकता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि महापुरूषों के सपनों का भारत बनाने के लिये हम सब को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये अपने स्तर से सतत प्रयास करने है।

ताकि एक पारदर्शी एवं सभ्य समाज का निर्माण हो सके, हम सबको ईमानदारी से काम करते हुए कानून के शासन का पालन करना होगा। बी. एड. प्रमुख डा. एस.एस. श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सर्तकता विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम समस्त लोगों का यह कर्तव्य है कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई के लिये प्रतिबध्द रहें अपना कार्य ईमानदारी से करें एवं सत्य निष्ठा बनाए रखे। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री के. के. खरे अपने उद्बोधन में कहा की आज की कार्यशाला भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में उनको समर्पित है, हम सब सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2025 दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नबम्वर तक मना रहें है।

भारत से भ्रष्टाचार को मिटाने की जिम्मेदारी न केवल सरकारी एजेंसीज की है बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, संज्ञान में आयी भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट संबंधित एजेंसीज, सर्तकता विभाग को दें। ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश हो सके एवं ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बन सके। प्राध्यापक अंकित मिश्रा द्वारा भ्रष्टाचार निवारण के लिये विभिन्न सरकारी एजेंसीज का विस्तार से वर्णन किया, प्राध्यापक श्रीमती प्रिया शाह द्वारा सर्तकता विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि हम सबको ईमानदार आचरण से भ्रष्टाचार निवारण के लिए सतत प्रयास करने पड़ेंगे, प्रध्यापक श्री आशीष अरोरा द्वारा भी उद्बोधन में कहा गया कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से पालन करना हम सबका ध्येय होना चाहिए।

विद्यार्थियों में अदिति राठोर B.Com. II Year, माजिद अली खान, B.A. Ist Year, अर्चना रजक B.A. II Year] उजमा बी शेख B.Ed III sem द्वारा भी स्पीच दी गयी। इस अवसर पर एक प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों द्वारा टीम बना कर भाग लिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख श्री के.के.खरे सर द्वारा महाविद्यालय के चेयरमैन संचालक महोदय एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्तजन का आभार प्रकट किया।

मंच का सफल संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रीमा शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती संध्या भार्गव, राकेश त्रिपाठी, आकाश सक्सेना, नारायण कुशवाह , सुभ्र चक्रवर्ती, सुश्री पूजा रघुवंशी, सुश्री राधिका रघुवंशी, सुश्री रश्मि यादव, सुश्री श्रद्धा ओझा अन्य प्राध्यापकगण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular