Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने पेश किए नामांकन।

ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने पेश किए नामांकन।

अवधनामा संवाददाता
मिल्कीपुर अयोध्या (Milkipur Ayodhya)। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतु उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकौली एवं हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रंट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी नामांकन हुआ। इसके अलावा तीनों ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु भी दावेदारों द्वारा अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिसके तहत अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र की 73 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष ग्राम पंचायत सदस्य के 173 पदों के सापेक्ष कुल 185 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें 161 पदों पर मात्र एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के चलते इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी तय हो गया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु ग्राम पंचायत बकौली 23 से सामान्य महिला हेतु आरक्षित पद हेतु 3 महिला उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों के 292 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 351 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular