Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeBusinessनिसान इंडिया ने दिसंबर 2022 में दर्ज की 8991 वाहनों की थोक...

निसान इंडिया ने दिसंबर 2022 में दर्ज की 8991 वाहनों की थोक बिक्री

 

• 8991 वाहनों की थोक बिक्री

• थोक‍ बिक्री में 19% संचयी YTDवृद्धि

• दिल्‍ली एनसीआर में मूव बियॉन्‍ड गोल्‍फ टूर्नामेंट आयोजित किया, मेरी कॉम समारोह की मुख्‍य अतिथि

गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया ने 19%संचयी YTDकी विकास दर के साथ 8991 यूनिटों की संचयी थोक बिक्री दर्ज करायी है। दिसंबर 2022 के दौरान, 2020 यूनिटों की घरेलू थोक बिक्री हुई जबकि निर्यात थोक बिक्री का आंकड़ा 6971 यूनिट दर्ज हुआ।

राकेश श्रीवास्‍तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया ने कहा, ”यह साल सप्‍लाई के लिहाज़ से चुनौतीपूर्ण रहा जबकि त्‍योहारी सीज़न के दौरान उपभोक्‍ताओं के स्‍तर पर काफी मजबूत मांग रही। ग्राहकों की बेहतर खरीद क्षमता के चलते मंहगे उत्‍पादों की मांग बढ़ी है। हमें घरेलू और निर्यात बाजारों में निसान मैगनाइट को लेकर जबर्दस्‍त रुझान और ग्राहकों के स्‍तर पर इसे पसंद किए जाने को देखकर प्रसन्‍नता महसूस हो रही है।”

दिसंबर में, निसान मोटर इंडिया ने मल्‍टी-सिटी ”मूव बियॉन्‍ड गोल्‍फ टूर्नामेंट’’के तहत् दिल्‍ली एनसीआर में अपने ग्‍लोबल प्रीमियम एसयूवी – एक्‍स-ट्रेल, कशकाइ और जूक को प्रदर्शित किया। टूर्नामेंट के पहले एडिशन की शुरुआत जेपी ग्रीन्‍स गोल्‍फ एंड स्‍पा रेसोर्ट, नोएडा से हुई थी। भारत की जानी-मानी बॉक्सिंग चैंपियन मेरी कॉम इस मौके पर मुख्‍य अतिथि थीं और उन्‍होंने टी-ऑफ तथा पुरस्‍कार वितरण समारोह में हिस्‍सा लिया। यह टूर्नामेंट अन्‍य प्रमुख बाजारों के प्रतिष्ठित गोल्‍फ कोर्सों पर भी आयोजित किया जाएगा।

B-SUV वर्ग में निसान मैगनाइट ने पसंदीदा वाहन के तौर पर अपनी पहचान बनायी है और अब तक 1 लाख से अधिक बुकिंग्‍स दर्ज करायी है। दिसंबर 2020 में लॉन्च निसान मैग्नाइट जापान में डिजाइन हुई है और इसे भारत में बनाया गया है, जो निसान इंडिया के मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सिद्धांत को दर्शाता है। इसकी वर्तमान एक्‍स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू है। निसान मैग्नाइट को 1 लाख से अधिक घरेलू बुकिंग के साथ बाजार में शानदार रिस्‍पॉन्‍स मिला है। इस बीच, निसान ने जुलाई 2022 मेंनिसान मैग्नाइट – रेड एडिशन7.86 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च की थी।

निसान मैग्नाइट को 15 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। हाल में नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश में इसे लॉन्च किया गया है। निसान इंडिया ने सितंबर 2010 से निर्यात शुरू किया और फिलहाल यह चेन्नई स्थित अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड संयंत्र से 108 देशों को निर्यात करती है जिनमें न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया,मध्‍य-पूर्व एशियाई देश, यूरोपीय देशों के अलावा लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्वी एशिया, सार्क देशऔर उप सहारा तथा अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। हाल के वर्षों में,निसान इंडिया ने अपने प्राथमिक निर्यात बाज़ार को यूरोप से मध्य पूर्व के देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,ओमान, कतर, बहरीनऔर कुवैत जैसे देशों में स्थानांतरित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular