एनआईओएस कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग NIOS की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं की ओपन बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ओपन बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
ओपन स्कूल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Result Declared – Sr Secondary 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।





