Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारत की आत्मरक्षा नीति का नया युग: माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ...

भारत की आत्मरक्षा नीति का नया युग: माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को अंबर फाउंडेशन का अभिनंदन

आज जब भारतीय सेना ने आतंक के अड्डों पर निर्णायक प्रहार कर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब सहने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि घुसकर जवाब देने वाला राष्ट्र है, तब यह हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है। यह कार्यवाही केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की नई रक्षा नीति की घोषणा है—जिसमें साहस, संकल्प और रणनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अंबर फाउंडेशन की ओर से संस्था के चेयरमैन वफ़ा अब्बास ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर भारत सरकार और विशेष रूप से माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वफ़ा अब्बास ने अपने संदेश में कहा:

“जिसके नेतृत्व में भारत डरता नहीं, बल्कि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है – वो हैं हमारे क्षेत्र के गौरव, राष्ट्र के अभिमान, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी! यह केवल एक सैन्य कदम नहीं, बल्कि भारत की आत्मरक्षा की उस नीति का प्रतीक है जिसमें अब घुसकर जवाब देना हमारी नई पहचान है।”

वो आगे कहते हैं:

“यह लखनऊ की उस तहज़ीब का भी परिचायक है, जो लड़ाई में भी अदब नहीं भूलती। लखनऊ को गर्व है कि उसका प्रतिनिधि आज भारत की सुरक्षा रणनीति को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। माननीय श्री राजनाथ सिंह जी न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि वे आधुनिक भारत के रणनीतिक शिल्पी भी हैं।”

अंबर फाउंडेशन भारत की सेना को नमन करता और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित हर वीर योद्धा को सम्मानित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular