Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurनवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनपद कोषागार पहुंचकर लिया चार्ज

नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनपद कोषागार पहुंचकर लिया चार्ज

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर :  विशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उ0प्र0 शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना उ0प्र0 लखनऊ पद से स्थानांतरित होकर हमीरपुर जिलाधिकारी के रूप कार्य भार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि राहुल पांडेय 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है।जिनके बारे में कहा जाता है कि बहुत ही तेजतर्रार अधिकारी हैं।

राहुल पाण्डेय ने मंगलवार को जनपद कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी हमीरपुर के रूप में कार्यभार गृहण किया।
नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने मौजूद अधिकारियो/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ0 नागेन्द्र नाथ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी दिनेश कुमार, सहायक कोषाधिकारी उमेश गुप्ता, प्रेमी प्रजापति,कौशल किशोर मिश्रा, पवन कुमार, उपजिलाधिकारी सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक, उपजिलाधिकारी सरीला सुरेन्द्र कुमार यादव, उपजिलाधिकारी राठ विपिन कुमार शिवहरे, उपजिलाधिकारी मौदहा राजेश कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार त्रिवेदी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular