Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeफार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, 10 लेखपालों का रुका वेतन

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, 10 लेखपालों का रुका वेतन

गाजीपुर। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने में जमानियां एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने 10 लेखपालों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। एसडीएम के इस कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची हुई है। एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य गतिमान है । लापरवाही बरतने पर पाहसैय्यद राजा के लेखपाल रचित कुमार, रमवल के रमेश राम, कसेरा पोखरा के मयंक सिंह, रामपुर फुफुआव के तौकीर हसन, बूढ़ाडीह के विनीत सिंह को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।

बरूईन के विजय कुमार सिंह, जमानियां के रंजन सिन्हा, टीसौरा के राहुल राम, जीवपुर के शिवाजी यादव, चितावन पट्टी के लेखपाल सुभाष चंद्र को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अब तक पूर्ण नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। अग्रिम आदेश तक इन लेखपालों का वेतन भी रोक दिया गया है।फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कार्य तेजी से गांव में गांव किया जा रहा है।

एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं, नहीं तो सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते है। प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। छह अप्रैल से शुरू अभियान में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। उपनिदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हर रोज पांच हजार किसानों का पंजीयन कर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। 23 दिनों में 64 हजार किसानों का पंजीयन पूरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular