Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeखागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने...

खागा कांड: पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका

भाजपा प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन द्वारा डाक बंगले में बैठाया गया

फतेहपुर जनपद का बढ़ा सियासी पारा, पक्ष – विपक्ष की राजनीति हुई तेज

विपक्ष एवं आमजन का आरोप कि कानून व्यवस्था में शासन – प्रशासन फेल

फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने खागा कस्बे में रोक लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तीखी नोंकझोंक भी हुई। जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। बाद में सभी नेताओं को निरीक्षण भवन (डाक बंगले) में बैठा दिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई, वहीं प्रशासन का कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में खागा क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसका कनेक्शन सत्ताधारी दल भाजपा से बताया जा रहा है जिस संबंध में मुख्य आरोपी के भाजपा के कई जिला के दिग्गज नेताओं के साथ के फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर विपक्ष द्वारा वायरल किया जा रहा है साथ ही पुलिस ने 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कई टीमों का गठन भी किया है। इतना ही नहीं घटना में लापरवाही सामने आने पर संबंधित थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। बुधवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, सुशीला मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। फिलहाल मामले को लेकर जिले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular