8 मार्च को नव अंशिका महिला होलिकोत्सव मना

0
727

ऑनलाइन से लेकर रेलविहार गोमती नगर में सर्वसमाज की होली भी मनायी गई

लखनऊ। 8 मार्च 2023 बुधवार। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला महिला माह की की दूसरी कड़ी के अवसर पर बुधवार 8 मार्च को महिला दिवस और होलिकोत्सव के पावन संयोग पर रंगारंग कार्यक्रम रेल विहार कॉलोनी में आयोजित किया गया। दरअसल महिला दिवस बुधवार को इस साल मनाया जा रहा है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एक मार्च को जहां घरों में कार्य करने वाली श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान किया गया था। इस क्रम में अब 15, 22 और 29 मार्च को भी कार्यक्रम होंगे।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज की अगुआई में 8 मार्च को होलीकोत्सव के कारण ऑनलाइन नव अंशिका मिशन शक्ति के संग होली के रंग महिला दिवस के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही रेल विहार कॉलोनी में परिसर के पास सर्व समाज के साथ मिल कर होली मनायी गई। उसमें आशा शुक्ला, अनुकंपा, उपाध्यक्ष नीरा लोहनी, रेनू, राव आंटी, पम्मी, डॉ.दीक्षा चौधरी समाज कल्याण विभाग से डॉ.अनु सिंह सहित अन्य शामिल रहे। इसमें हर उम्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें अस्सी साल की वरिष्ठजन तक शामिल रही। इस होलिकोत्सव में समाज के वंचित महिलाओं को भी रंग लगाकर होली की बधाइयां दी गई।
नीशू मनोज ने बताया कि 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान दिया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी। 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां करवायी जाएंगी। 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके लिए फोन नम्बर 9721700025 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बेस्ट सेल्फी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। उसमें बेस्ट टॉप तीन सेल्फी विजेता को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। सेल्फी भेजने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2023 है। इसके लिए सोशल मीडिया पर नव अंशिका फाउंडेशन को टैग भी करना होगा।
नीशू मनोज

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here