इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में 4 यूपी बटालियन एन.सी.सी.के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का A.L.C.Advanced Leadership Camp बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ आरंभ हुआ।इस कैंप में उत्तर प्रदेश निदेशालय (UP Directorate)और दिल्ली निदेशालय (Delhi Directorate)के लगभग 300 एन.सी.सी.कैडेट्स भाग ले रहे हैं।इनमें आगरा,अलीगढ़,बरेली,गाज़ियाबाद, गोरखपुर, कानपुर,लखनऊ,मेरठ, प्रयागराज,बनारस A,बनारस B तथा दिल्ली से आए कैडेट्स शामिल हैं।शुक्रवार को पहले दिन सभी कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की।
कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि इस राष्ट्रीय नेतृत्व शिविर में एन.सी.सी.कैडेट्स को लीडरशिप (Leadership)और एस.एस.बी.परीक्षा (SSB Exam) की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल)ने जानकारी दी कि कैडेट्स की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्वागत डेस्क (Reception Desk)की व्यवस्था की गई है, जहाँ से उन्हें कैंप तक लाने और ले जाने के लिए परिवहन की पूरी व्यवस्था की गई है।कैंप संचालन की व्यवस्था सूबेदार जीतराम,सूबेदार सुधीर, तथा बी.एच.एम.जितेंद्र पाल(सेना मेडल) द्वारा संभाली जा रही है।
इस अवसर पर एमनीव विज़न स्कूल के चेयरमैन अतीवीर सिंह यादव,डॉ.विकास यादव एवं प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि एमनीव विज़न स्कूल को राष्ट्रीय स्तर के एन.सी.सी.Advanced Leadership Camp की मेजबानी करने का अवसर मिला है।यह शिविर युवाओं को न केवल अनुशासन और नेतृत्व सिखाएगा,बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का संस्कार भी जागृत करेगा।विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी कैडेट्स का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि यह शिविर आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं की सोच को और मजबूत करेगा।





