Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeEntertainment'अपने बच्चे का नाम तैमूर...', Bengal Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने...

‘अपने बच्चे का नाम तैमूर…’, Bengal Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया करीना-सैफ के बेटे का मजाक?

विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में तैमूर नाम के बच्चे को दिखाए जाने पर विवाद हो गया। लोगों ने अनुमान लगाया कि निर्देशक सैफ अली खान के बेटे तैमूर पर तंज कस रहे हैं। इस पर विवेक ने उन्होंने फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर क्यों रखा है इस पर सफाई दी है।

विवेक अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा के एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में जितनी विवादित हैं, उतनी ही बेबाकी से वह बयान देते हैं। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अब निर्देशक एक और ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके ट्रेलर ने आते ही बवाल मचा दिया है। फिल्म का टाइटल है ‘बंगाल फाइल्स’।

16 अगस्त को रिलीज किए गए इस छोटे से ट्रेलर में एक बच्चे की झलक दिखाई गई है, जिसका नाम तैमूर है। फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर रखने पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि ऐसा करके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर पर तंज कसा है। अब इस पूरे विवाद पर विवेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सैफ-करीना के बेटे के नाम का उड़ाया मजाक?

बंगाल फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को क्लियर किया है और साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम का मजाक नहीं उड़ाया है। रौनक शो में खास मेहमान बनकर आए विवेक ने कहा,

“बहुत से लोगों ने अपने बच्चों का नाम तैमूर रखा हुआ है। सैफ पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। जब मैं समरकंद में ताशकंद फाइल्स की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने वहां पर तैमूर का मकबरा देखा था। उस मकबरे के बाहर लिखा हुआ था, उसने सबसे अमीर सल्तनत पर विजय हासिल की है। वह उसे वहां का शासन देना चाहते थे, लेकिन उसने उसके लिए मना कर दिया और कहा कि वह तब इसे स्वीकार नहीं करेगा, जब तक वह दिल्ली (Delhi) पर विजय नहीं पा लेता है”।

राजा तैमूर पर बात करते हुए विवेक ने कही ये बात

विवेक अग्निहोत्री ने राजा तैमूर पर बात करते हुए आगे कहा, “उसने एक रात में ही कई लोगों का कत्ल किया था। रास्ते में उसने कई लोगों के साथ दुष्कर्म किया और साथ ही लूटपाट भी मचाई। हां वह अपने देश में हीरो है, उनके लिए एक महान व्यक्ति है, लेकिन हमारे लिए नहीं है। निश्चित तौर पर किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए, ये कोई सवाल ही नहीं है”।

आपको बता दें कि जब साल 20 दिसंबर 2016 को जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular