Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeचक्कर खाकर अचानक ही बेहोश हुआ नमाजी

चक्कर खाकर अचानक ही बेहोश हुआ नमाजी

 

अवधनामा संवाददाता

एसपी सिटी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

 

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित ईदगाह स्थल पर नमाज अदा करने आये एक नमाजी की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर उसे तत्काल ही पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। पुलिस के इस मानवता के कार्य की हर किसी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आज अम्बाला रोड स्थित ईदगाह स्थल पर ईद की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में नमाजी पहुंचे थे, कि इसी बीच एक नमाजी की तबियत अचानक खराब हो गयी। जिसको देख लोगों की भीड़ जुट गयी। मौके पर तत्काल ही पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और देखा कि एक नमाजी जो चक्कर आ जाने से गिर गया है। जिसके बाद उनके द्वारा तत्काल मदद करते हुए अपने सरकारी वाहन से नमाजी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जिसका स्वास्थ्य अब ठीक है। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की जनता के लोगो द्वारा भूरि-भूरी प्रशंसा की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular