Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeLucknowमुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल...

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

इंडियन राहत फाउंडेशन ट्रस्ट के ज़ेरे एहतमाम आजा़द मोहाल कैंट सदर में रोज़ा इफ्ता़र का एहतमाम किया गया जिसमें शहर के नाम चिन्ह हस्तियों ने शिरकत की।

लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम मेहमानों का गुलदस्ता पेश कर खैर मख़दम किया।इस अवसर पर अबुल इरफान मियां फिरंगी महंली काजी शहर लखनऊ ने अपने खिताब में फरमाया कि रोज़ा रखने वाले को इफ्ता़र कराना बहुत सवाब का काम है। अल्लाह के रसूल ने फरमाया जो कोई रोज़ा रखने वाले को इफ्ता़र कराएगा, उसे उस रोज़ा रखने वाले के बराबर सवाब मिलेगा, और रोजा रखने वाले के सवाब में कोई कमी भी नहीं होगी। मुफ्ती अबुल इरफ़ान मियां फिरंगी महली ने फरमाया कि रोज़ा गुनाहों को माफ कराता है, रोज़ा खुलवाने वाले को जन्नत में दाखिला मिलता है, रोज़ा खुलवाने से अल्लाह की रज़ा मिलती है और रोज़ा रखने का सवाब बढ़ता है।

इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक लोगों को इफ्ता़र में दावत देने का प्रयास करना चाहिए और नियमित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि अल्लाह को राज़ी करना आसान हो और रोज़ा रखने वाले सभी लोगों की दुआएं हासिल हो सकें।इमरान खान अध्यक्षइंडियन राहत फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपने बयान में कहा कि प्रत्येक मुसलमान को अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा करनी चाहिए, जिससे उसे इस दुनिया और आखिरत में आसानी पैदा हो। इंडियन राहत फाउंडेशन लगभग तीन वर्षों से जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इसे अपनी दुआओं में याद रखें ताकि फाउंडेशन और अधिक मिल्ली खिदमात अंजाम दे सके।इफ्तार में विशेष रूप से शामिल होने वालों में इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, शाह सबाहत हसन शाह सज्जादा नशीन दरगाह दादा मियां सदर , मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली महासचिव इदारा शरिया फिरंगी महल, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कुवर बासित अली अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा भाजपा, रवि दास मल्होत्रा ​​विधायक समाजवादी पार्टी, सैय्यद फैजी भाजपा नेता, आमिल शम्सी भाजपा नेता, जुनैद अहमद, एडवोकेट आमिर रसूल, एडवोकेट फैजान फिरंगी महली मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular