HomeMarqueeनगर निगम ने पार्कों में चलाया सफाई का महाअभियान

नगर निगम ने पार्कों में चलाया सफाई का महाअभियान

 

अवधनामा संवाददाता

महानगर में प्रत्येक वार्ड में दो-दो पार्कों में की गयी विशेष सफाई

 

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को महानगर के पार्कों की सफाई का महाअभियान चलाया गया। सभी वार्डों में दो-दो पार्कों की सफाई के साथ ही कूड़ा उठान का कार्य किया गया। कुछ पार्कों में पत्तियों को एकत्रित कर गड्ढा कम्पोस्टिंग की शुरूआत की गयी।
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर महानगर के करीब 140 पार्कों में विशेष सफाई का महाअभियान चलाया गया। प्रातः चार बजेे से ही निगम के कर्मचारियों ने पार्कों में पहुँचकर सफाई कार्य शुरू कर दिया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुनाल जैन ने बताया कि प्रथम चरण में महानगर के प्रत्येक वार्डों से दो-दो पार्कों में सफाई अभियान चलाया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वयं महानगर का भ्रमण कर पार्कों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
डा. कुनाल जैन ने बताया कि महानगर के अटल पार्क दुर्गापुरी, नेहरू नगर खलासी लाईन, कृष्णा नगर, पुष्पांजलि विहार जनता रोड़, गोविन्द पार्क गोविन्द विहार, पन्त विहार, ग्वालिरा, दिल्ली रोड़, आवास विकास, भगवती कालोनी, हयात कालोनी खाता खेड़ी, मौहल्ला कम्बोह कटहरा, राय वाला चौंक, हकीकत नगर, गुरू अर्जुन नगर और ए.टी.एम. चौंक सहित महानगर के करीब 250 पार्कों में से 140 पार्कों की विशेष सफाई और पार्कों से कूड़ा उठान कराया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर कुछ पार्कों से एकत्रित की गयी पत्तियों को गड्ढा खोदकर गड्ढा कम्पोस्टिंग की शुरूआत भी की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular